मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

युवक की गोली मारकर हत्या, बहियार में पड़ा मिला शव

IMG 20220122 WA0000

20211231 091631

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता बहियार में शनिवार को एक युवक का शव देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. देखते ही देखते यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. बताया जाता है कि युवक के सीने में गोली लगने का निशान थे. घटनास्थल को देख कर आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या कर उसके शव को बहियार में फेंक दिया गया है. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी कट्टा भी बरामद किया है.





मृतक की पहचान जिले के अलौली थाना क्षेत्र के दक्षिण बहोरबा गांव निवासी राजा साह के पुत्र 22 वर्षीय ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है. जो चेराखेरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सतीश कुमार का भाई बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार युवक ने बछौता गांव में भी घर बना रखा था और उनका बराबर यहां आना-जाना होता था. फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल सका था. वैसे पुलिस विभिन्न बिन्दुओं पर पड़ताल कर रही है.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!