मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

एमएलसी चुनाव को लेकर राजीव कुमार की टीम सक्रिय, पंचायत प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

IMG 20220114 WA0335

20211231 091631

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : बेगूसराय – खगड़िया त्रिस्तरीय स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी राजीव कुमार के पक्ष में शुक्रवार को पूर्व मुखिया लतरू पटेल व सज्जन सिंह एवं जेडआरयूसीसी सदस्य राकेश कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया. इस क्रम में टीम के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों से मिलकर एमएलसी चुनाव में राजीव कुमार को समर्थन देने की अपील की गई.




मौके पर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के भत्ते को सम्मानजनक स्तर तक बढाने और साथ ही पेंशन के लिए सदन में राजीव कुमार उनकी आवाज बनकर पूरा करेंगे. साथ ही विधान पार्षद को मिलने वाले क्षेत्र विकास की योजना के फंड से प्रतिनिधियों के क्षेत्र में विकास का कार्य कराने का आश्वासन देते हुए हरसंभव मदद का वादा किया गया. वहीं टीम के सदस्यों ने पार्टी से ऊपर उठकर गांव के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि खगड़िया- बेगुसराय जिले का हर पंचायत का बिना भेदभाव के एक समान विकास हो, यह ही राजीव कुमार की प्राथमिकता होगी.

IMG 20211226 200210 499

20211222 135245

इस अवसर पल चोढली मुखिया प्रतिनिधि तनवीर हसन, उपमुखिया जरीफुल रहमान, बहादुर यादव, मो आजम, वार्ड सदस्य मो नेहाल, अब्दुल माजिद, कुरवन अली को सम्मानित किया गया. मौके पर मोहम्मद नेहाल, ललन मार्कण्डे, पंचायत समिति सदस्य रामरक्षी सिंह उपस्थित थे.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!