मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

IMG 20220108 WA0004

20211231 091631IMG 20211218 WA0170

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चन्द्रनगर राकों में शनिवार को करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है. मृतका चन्द्रनगर राकों निवासी राजाराम वर्मा की पत्नी रानी देवी बताई जाती है.





बताया जाता है कि रानी देवी चापाकल में लगे पानी के मोटर को चालू करने गई थी. इसी दौरान वे कटे हुए विद्युत तार के संपर्क में आ गई. जिससे करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

20211231 20394220211231 08592620211226 19412620211226 204754




शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!