लाइव खगड़िया: जिले के मुफ़्फसिल थाना पुलिस ने मद्य निषेध के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 135 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सघन छापेमारी अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
कैसे हुई बरामदगी?
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजले रंग की महिंद्रा कंपनी की चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बेगूसराय से मानसी की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना की टीम द्वारा थाना गेट के सामने बैरिकेडिंग लगाकर वाहन चेकिंग शुरू की गई।
चेकिंग के दौरान बैरिकेडिंग तोड़कर भागे तस्कर
चेकिंग के दौरान बेगूसराय की ओर से आ रही उक्त उजले रंग की गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया, तो चालक ने बैरिकेडिंग में धक्का मारते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर ग्राम एकनियां में वाहन छोड़कर दो व्यक्ति भागने में सफल रहे। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें ऑफिसर चॉइस ब्रांड की कुल 135 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
कानूनी कार्रवाई जारी
इस संबंध में मुफ़्फसिल थाना कांड संख्या 129/26, दिनांक 15.09.2026, धारा 281/223 BNS एवं 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम में मुफ़्फसिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह और स०अ०नि० अनिल कुमार सिंह शामिल थे।






