Breaking News
PhotoText

मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदर प्रखंड मंत्री अशोक सहनी की हत्या




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खगड़िया -बखरी मार्ग के कोठिया ढ़ाला के समीप से रविवार को अपहृत मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदर प्रखंड मंत्री अशोक सहनी की बदमाशों ने हत्या कर दी है. अपहरण के अगले दिन सोमवार को उनका शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोरायडीह गांव के पास एक गड्ढे से बरामद किया गया है.

BannerMaker 21122020 135916

उल्लेखनीय है कि 35 वर्षीय अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी के अपहरण की जानकारी मिलते ही उनके परिजन ने चुनावी रंजीश के कारण घटना को अंजाम देने एवं हत्या की आशंका जताई थी. हलांकि इस बीच सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विभिन्न थाना की पुलिस अपहृत की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी करती रही. लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी और अपहरण की घटना के अगले ही दिन अशोक सहनी का लाश बरामद किया गया. मिली जानकारी के अनुसार अशोक सहनी के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं और आरंभिक तौर पर शव को देखने पर गला दबाकर हत्या प्रतीत हो रहा है. वैसे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


अशोक सहनी सदर थाना क्षेत्र के बलुआही के रहने वाले थे. बताया जाता है कि वे रविवार को जिले के गंगौर थाना क्षेत्र स्थित एक जलकर को देखने गये थे. इसी दौरान अपराधियों ने अपहरण की घटना को अंजाम दे दिया. हलांकि रविवार को ही उनका बाइक बरामद कर लिया गया था. लेकिन अपहृत अशोक सहनी को सकुशल बरामद करने में पुलिस सफल नहीं हो सकी. बहरहाल मत्स्यजीवी सहयोग समिति के प्रखंड मंत्री का अपहरण के बाद हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

Check Also

IMG 20260216 161835

NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से दो युवकों की मौत

NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से दो युवकों की मौत

error: Content is protected !!