मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

उचक्कों द्वारा उड़ाये गये 2 लाख मामले में पुलिस ने किया 1.99 लाख बरामद

IMG 20210401 WA0001



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र से बाइक सवार उचक्कों के द्वारा बीते दिनों दो लाख रूपए उड़ाने मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र से 1 लाख 99 हजार रूपये बरामद कर लिया है.

IMG 20210323 225505 694

सदर एसडीपीओ आलोक रंजन ने गुरूवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 18 मार्च को चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र से संजीव कुमार का रूपयों से भरा बैग उड़ा लेने की घटना में कटिहार के कोढ़ा गिरोह का हाथ था.


साथ ही उन्होंने बताया कि झपटमार गिरोह के एक सदस्य के घर 1 लाख 99 हजार रूपये बरामद कर लिया गया है और घटना में शामिल गिरोह के सदस्यों की पहचान कर ली गई है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस के द्वारा एक बाइक को भी जब्त किया गया है.

20210322 091541

उल्लेखनीय है कि बीते 18 मार्च को चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के माड़र रोड स्थित सीतारामपुर मेमोरियल हाई स्कूल जाने वाली सड़क पर बाइक सवार उचक्कों के द्वारा संजीव कुमार की बाइक में टंगा दो लाख रूपये से भरा बैग उस वक्त उड़ा लिया गया था जब वो अपने घर के ग्रिल का ताला खोल रहे थे. इस दौरान दो बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और संजीव कुमार के बाइक में टंगा रूपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे. बताया गया था कि वे मिल रोड स्थित यूनियन बैंक से राशि निकासी कर बाइक से अपने घर के सामने तक पहुंचे थे. लेकिन बाइक खड़ी कर जैसे ही वे घर का ग्रिल खोलने गए कि उचक्कों ने हाथ साफ कर लिया. घटना को लेकर चित्रगुप्तनगर थाना में पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया था. बहरहाल मामले में पुलिस को रूपये बरामदगी कर बड़ी कामयाबी हासिल की है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!