Breaking News
IMG 20210311 230232 244

4 हथियार व 49 जिंदा कारतूस बरामद, वाहन सवार तीन धराया



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले की बेलदौर थाना के रात्रि गश्ती दल को गुरूवार की देर शाम एक फोर्स कंपनी की चार चक्का वाहन से देसी कट्टा व सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल सहित चार दर्जन से अधिक जिन्दा कारतूस बरामद करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है. मौके से वाहन सवार 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरूवार की देर शाम को बेलदौर थाना क्षेत्र के फुलेश्वर नाथ मंदिर के सामने से हनुमान नगर जाने वाली सड़क के मोड़ पर पुलिस गश्ती टीम वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान उजले रंग की एक चार चक्का वाहन का चालक पुलिस गश्ती टीम को देखते ही अपनी गाड़ी तेजी से घुमाकर भागने लगा. लेकिन गश्ती टीम ने भाग रहे वाहन को खदेरकर पकड़ लिया. पुलिस ने वाहन से तीन लोगों को हिरासत में लेकर जब उनकी व वाहन की तलाशी ली तो कई हथियार व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया. हलांकि वाहन लेकर भागने के क्रम में 4 अन्य वाहन सवार भागने में सफल रहा.


मौके से पुलिस ने 3 देसी कट्टा, एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 3.15 बोर का 37 एवं 7.65 बोर का 12 जिंदा कारतूस बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने 4 मोबाइल व फोर्स कंपनी के गाड़ी संख्या WB-02-AD-6553 को भी जब्त कर लिया है.

IMG 20210311 224902 332

गिरफ्तार किये गये तीन लोगों में एक मधेपूरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के कोपरिया के अमित कुमार बताया जाता है. जबकि दो अन्य पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र के सोहरा दियारा के मनीष पासवान व सौरव कुमार पासवान कहा जा रहा है. बहरहाल पुलिस गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है.

Check Also

FB IMG 1781801468751

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

error: Content is protected !!