Breaking News
IMG 20210301 WA0001

बाइक में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बाइक सवार सहोदर भाईयों की दर्दनाक मौत



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत उसराहा डुमरी सड़क ज़मींदारी बांध पनसलवा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में सहोदर भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान पनसलवा गांव के वार्ड नं 10 निवासी रंजीत सिंह के 19 वर्षीय पुत्र भानु कुमार एवम 17 वर्षीय सुमन कुमार के रूप में हुई है.


मिली जानकारी के मुताबिक दोनो भाई मोटरसाइकिल से कौआकोल बहियार घास लाने जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बाइक सवार दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. लेकिन ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों भाईयों के शव को महेशखूंट- सहरसा एनएच – 107 पर डुमरी पुल उसराहा चौक के समीप रखकर मार्ग जाम कर दिया. वहीं टायर जलाकर घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुआवजे की मांग की जाने लगी. इस बीच करीब 2 घंटे तक सडक जाम रहा. घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर के थानाध्यक्ष शिवकुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया गया. लेकिन ग्रामीण नहीं मानें.

IMG 20210301 WA0002

जिसके उपरांत बेलदौर सीओ अमित ने मृतक के परिजन को चार-चार लाख का चेक प्रदान किया. जिसके बाद आक्रोशितों के द्वारा सड़क जाम हटाया गया. उधर दो भाइयों की मौत से ग्रामीण और परिजनों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है .

Check Also

IMG 20260526 WA0035

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था कुख्यात बदमाश, पुलिस ने आत्मरक्षार्थ चलाई गोली, सुखायबासा से दबोचा गया

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था कुख्यात बदमाश, पुलिस ने आत्मरक्षार्थ चलाई गोली, सुखायबासा से दबोचा गया

error: Content is protected !!