लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के उपरांत मंगलवार को मतगणना सम्पन्न हो गया. पिपरा एवं बुच्चा पैक्स अध्यक्ष पद पर छत्री सिंह ने पुनः कब्जा जमाया है. मतगणना के उपरांत बीडीओ राज कुमार पंडित ने विजयी रहे उम्मीदवार को प्रमाण पत्र दिया.
मिली जानकारी के अनुसार बुच्चा पैक्स में निःवर्तमान अध्यक्ष छत्री सिंह ने आलम उद्दीन को 92 मतों से पराजित किया है. साथ ही पिपरा पैक्स से भी निःवर्तमान अध्यक्ष छत्री सिंह ने धीरेंद्र चौधरी उर्फ छोटू चौधरी को 141 मतों से हराकर दूसरी बार अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे हैं.
बुच्चा पैक्स में छत्री सिंह को 265 मत, आलम उद्दीन को 173 मत, अनिल सिंह व विन्देश्वरी सिंह को 139-139 मत एवं मनोज सिंह को 14 मत मिला है.
दूसरी ओर पिपरा पैक्स अध्यक्ष पद से तीन उम्मीदवार मैदान में थे. मिली जानकारी के अनुसार निःवर्तमान अध्यक्ष छत्री सिंह को 370 मत, धीरेंद्र चौधरी को 229 एवं महेश चौधरी को 60 मत प्राप्त हुआ है. मतगणना को लेकर मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे.
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform

