मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

पांच पिस्टल व मैगजीन के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार

IMG 20210110 WA0003




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के मुफस्सिल थाना की पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हथियार के साथ एक तस्कर की गिरफ्तारी में टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

20210107 200854

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ व पुलिस की टीम ने एनएच 31 पर परमानंदपुर ढाला के निकट घेराबंदी करते हुए हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही कई अवैध हथियार भी बरामद किया गया है.


बताया जाता है कि तस्कर दियारा पार करते हुए एनएच 31 पर पहुंचा था और यहां से उसे कोई गाड़ी पकड़ हथियार की डिलिवरी के लिए गंतव्य तक जाना था. लेकिन इसके पूर्व ही वो पुलिस द्वारा बिछाये गए जाल में फंस गया.

20201230 164945

हथियार तस्कर की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकचक निवासी जमशेद असरफ के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से पांच पिस्टल और पांच मैगजीन बरामद किया है. बहरहाल पुलिस हथियार तस्कर से पूछताछ में जुटी हुई है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!