मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

प्रांत अधिवेशन को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं के द्वारा पोस्टर का विमोचन

IMG 20210106 WA0122
लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रानीसकरपूरा इकाई के द्वारा बुधवार को स्थानीय अवध नारायण इंटर विद्यालय के प्रांगण में 62वां प्रांत अधिवेशन निमित्त पोस्टर का विमोचन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व अभाविप के प्रखंड सह संयोजक अंशू पाठक ने किया.20201230 164945इस अवसर पर अंशु पाठक ने बताया कि बिहार का 62वां प्रांत अधिवेशन पटना में 09 व 10 जनवरी को होने जा रहा है और अधिवेशन पूरी तरह से बिहार के महापुरुषों को समर्पित है.20201230 131629वही रोशन कुमार तथा सौरभ पाठक ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए यह अधिवेशन छोटे स्वरूप में मनाया जा रहा है. जिसमें पूरे बिहार से 200 की संख्या में छात्र नेता सम्मिलित होंगे.  जबकि जिला संयोजक कुमार सानू ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बिहार प्रांत में छात्र हित हेतु कार्य करते हुए 62 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और प्रांत अधिवेशन छात्र व युवाओं के लिए उत्साहित करने वाला होता है. मौके पर अमृत राजपूत तथा कुंदन कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अधिवेशन में नेतृत्वकर्ताओं के द्वारा परिषद के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी जाती है तथा छात्रों के विभिन्न कामों की सराहना की जाती है. अधिवेशन में बहुत कुछ जानने का मौका मिलता है.20201230 000233पोस्टर विमोचन के कार्यक्रम में सोनू पाठक, नीतीश कुमार, आदित्य कुमार, दीपक कुमार, नंदन कुमार, शशि भूषण कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद थे.
शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!