Breaking News
IMG 20201226 WA0008

मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, कई निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार भी बरामद




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है. साथ ही पुलिस ने मौके से कई निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार भी बरामद किया है.


मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार दियारा स्थित जंगली मंडल टोला के एक घर में अवैध रूप से संचालित हो रहे मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया है. मौके से पुलिस ने हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किए हैं. जिसमें एक लोहे का बेस, एक हैण्ड ड्रील मशीन, एक पिलास, एक सरसी, एक हथौड़ी, दो रेती, एक आरी ब्लेड, दो हेक्सा ब्लेड, एक छेनी, पिस्टल का बट, एक भाथी, तीन बैरल आदि शामिल है. साथ ही पुलिस ने 5 अर्धनिर्मित पिस्टल एवं 3 निर्मित देशी पिस्टल भी बरामद किया है.

20201225 202115

छापेमारी दल में मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. हलांकि पुलिस को देखते ही मौके से अभियुक्त फरार होने में सफल रहे हैं.

Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!