Breaking News
IMG 20201005 WA0000

एनएच 107 पर ऑटो से गिरने से आठ वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 पर सोनवर्षा घाट के समीप गुरुवार को ऑटो से गिरकर आठ वर्षीय एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया गांव निवासी नन्दलाल सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार बताया जाता है.


घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि बालक अपने पिता के साथ मालवाहक ऑटो से अपने ननिहाल अकहा से लौट रहा था. इसी दौरान अचानक ऑटो का गेट खुल जाने से वो सड़क पर गिर गया. घटना में बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सोनवर्षा घाट के एक निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के बाद चौथम सीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

BannerMaker 17122020 002938

मामले की सूचना मिलने पर चौथम थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उधर घटना की खबर से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है.

Check Also

FB IMG 1781801468751

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

error: Content is protected !!