मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

सोये अवस्था में गोली मारकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या

IMG 20201128 WA0007




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में शनिवार की अहले सुबह गोली मारकर एक 65 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई है. मृतका शंकर शर्मा की पत्नी रजिया देवी बताई जाती है. मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब महिला सोई हुई थी. 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौेके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. उधर शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!