मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

जात-पात से उपर उठ विकास व विश्वास के लिए वोट करेगी जनता : मनोहर

IMG 20201031 WA0005




लाइव खगड़िया : जाप प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव के द्वारा खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मिों को बताया कि उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जनता इस बार जात-पात से उपर उठकर विकास और विश्‍वास के लिए वोट करेगी और इस बार जात-पात की राजनीति करने वाले दलों के नेताओं को जनता नकारने का मन बना लिया है. 

मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, सड़क, गरीबी आदि जैसे मुद्दे क्षेत्र की वास्‍तविकता है. एक तरफ गरीब लोग पन्‍नी तान कर सोने को विवश हैं तो दूसरी तरफ भ्रष्‍टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर वे चुनाव मैदान में आये हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि नगर परिषद के सभापति के उनके कार्यकाल के उन्होंने शहर की सूरत बदलने का काम किया था और अब खगड़िया विधान सभा क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए चुनाव मैदान में है. दूसरी तरफ जाप प्रत्याशी के पक्ष में नगर सभापति सीता कुमारी के नेतृत्व में भी शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!