Breaking News
IMG 20201025 193935 776

राजद प्रत्याशी के द्वारा परबत्ता में चलाया जा रहा जनसंपर्क अभियान




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी चौरसिया दिगंबर तिवारी ने परबत्ता विधानसभा के दिनाचकला, शेर चकला, बाबू चकला ,काली चकला, पसराहा, बड़ी पसराहा, छोटी पसराहा, सौन्डिहा, उसरी आदि जैसे विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान महागठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता उनके साथ थे. मौके पर राजद प्रत्याशी चौरसिया दिगंवर तिवारी ने कहा कि सभी वर्गों में महागठबंधन के प्रति झुकाव बढ़ता जा रहा है और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बेरोजगारों को रोजगार देने वाली सरकार बनेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर दौड़ पड़ी है, जो कि अब रूकने वाला नहीं है.

उधर माहगठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में साकेत कुमार गुड्डू, के नेतृत्व में भी डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान विन्देश्वरी प्रसाद सिंह, निगम वर्मा, सुशील कुमार, देवचंद्र सिंह, सचिदानंद सिंह, जय प्रकाश यादव आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने बताया कि सोमवार को भगवान उच्च विद्यालय के मैदान में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राजद प्रत्याशी चौरसिया दिगंबर तिवारी के समर्थन में एक सभा को संबोधित करेंगे.

Check Also

Poster 2026 04 24 075425

परबत्ता के प्रथम विधायक की धर्मपत्नी और विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी चंद्रकला देवी का 102 वर्ष की आयु में निधन

परबत्ता के प्रथम विधायक की धर्मपत्नी और विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी चंद्रकला देवी का 102 वर्ष की आयु में निधन

error: Content is protected !!