मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से बच्ची की दर्दनाक मौत

IMG 20200909 WA0013




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : गंगा नदी के बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से एक मासुम की मौत हो गई है. हादसे के बाद ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद नदी से बच्ची को ढूंढकर बाहर निकाला गया. लेकिन उसके पूर्व ही उसकी मौत हो गई.

20200822 130109



बताया जाता है कि जिले के भरतखंड ओपी क्षेत्र के विकास नगर भरतखण्ड निवासी हेमराज मंडल की 10 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी घर के पास गंगा नदी के बाढ की पानी में नहा रही थी. इसी दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चली गई. घटना के बाद परिजनों के शोरगुल पर आस – पड़ोस के लोोग जमा हुए और डूबी बच्ची की काफी खोजबीन के उसे पानी से बाहर निकाल गया. लेकिन तब तक मासूम की मौत हो गई थी. उधर घटना की जानकारी मिलते ही भरतखंड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!