मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर पूर्व विधायक के परिजनों को मिली सहायता राशि

IMG 20200908 WA0003




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : कोरोना के कारण मौत होने पर पूर्व विधायक सह सीपीआई के राज्यमंत्री सत्यनारायण सिंह व उनके छोटे भाई सुनील कुमार सिंह के परिजनों को मंगलवार को चार-चार लाख का चेक दिया गया. इससे पहले सीओ भरत भूषण सिंह दिवंगत पूर्व विधायक के घर पहुंचे और उनकी पत्नी सुशीला देवी को चेक सौंपा. 

उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक व उनक भाई कोरोना से संक्रमित हो गये थे. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान ही पटना के एम्स में बीते 2 अगस्त को पूर्व विधायक की मौत हो गई थी. जबकि उनके सहोदर भाई सुनील की भी तीन दिन बाद 5 अगस्त को मौत हो गई थी.

20200822 130109

उधर सीओ ने बताया कि कोविड 19 के तहत कोरोना महामारी से मौत के मामले में दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का चेक उपलब्ध कराया गया है. मौके पर सीपीआई के जिलामंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, अंचल नाजिर आदि मौजूद थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!