Breaking News
IMG 20200830 WA0001

डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत, घर में मची चीख-पुकार

20200814 232101

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के खरैता गांव में रविवार की दोपहर धार में डूबने से एक बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान खरैता निवासी भूषण पासवान के 10 वर्षीय पुत्र प्रियदर्शी कुमार के रूप में बताया जा रहा है. घटना नहाने के दौरान घटित होने की बात कही जा रही है.

घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा पानी से शव को बाहर निकाला गया. जिसे पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं मृतक की मां रीता देवी रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी.

……….

घटना को लेकर बताया जा रहा है की बालक अपने कुछ साथियों के साथ गांव के ही धार में नहा रहा था. इसी दौरान वो पानी में डूब गया.

Check Also

IMG 20260630 WA0027

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!