Breaking News
IMG 20200823 WA0001

देसी रायफल व कारतूस बरामद, पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार




लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : एसपी अमितेश कुमार के जिले की कमान संभालते ही सक्रिय हुई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. देर रात गुप्त सुचना के आधार पर बेलदौर पुलिस ने दो देसी राइफल व कारतूस के साथ दो लोगो को धर दबोचा है.

20200815 174901 1

बेलदौर थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत को रोहियामा गांव से दो व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर बेलदौर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में रोहियामा गांव से अयूब उद्दीन को देसी राइफल व तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही मोहम्मद कलाम को भी देसी राइफल व जिंदा कारतूस एवं बिंदोली के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्ति अपने घर में हथियार छुपा कर रखा था.

छापामारी दल में बेलदौर के थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, एएसआई कृष्ण कुमार, महानंद चौधरी व चंदन झा सहित सशस्त्र बल शामिल थे. उधर हथियार बरामद होने की सूचना पर गोगरी डीएसपी पीके झा भी बेलदौर थाना पहुंचे और गिरफ्तार किये गए दोनों व्यक्ति से पूछताछ किया.

Check Also

FB IMG 1784090632855

​खगड़िया एनकाउंटर: पुलिस की पिस्टल छीनने वाला बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

​खगड़िया एनकाउंटर: पुलिस की पिस्टल छीनने वाला बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

error: Content is protected !!