Breaking News
IMG 20200811 WA0000

कार व मिक्सर मशीन के बीच जबरदस्त टक्कर, दर्जनों घायल




लाइव खगड़िया : जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सोमवार की रात एक कार व मिक्सर मशीन वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर में एक दर्जन से अधिक मजदूरों के घायल होने की खबर है. घटना सपहा ढ़ाला के समीप का रात की करीब 11 बजे का बताया जाता है. हादसे में मिक्सर मशीन वाहन पर सवार 19 मजदूर सहित कार सवार भी घायल हो गये.



OFFER

घटना की सूचना मिलते ही महेशखुंट थाना की पुलिस मौेके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. बताया जाता है कि मिक्सर मशीन में नवगछिया के तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी. घटना के बाद कार चालक फरार होने में सफल रहा. घायलों में चंदन चौधरी, संदीप चौधरी, छोटू चौधरी, मुख्तार चौधरी, शैलेश चौधरी, नवीन चौधरी, मोती चौधरी, दिनेश ठाकुर, बैजू पासवान, जितेन्द्र पासवान आदि का नाम शामिल है. बताया जाता है कि सभी मजदूर मुस्कीपुर से काम कर वापस लौट रहे थे. जो सदर प्रखंड के लाभगांव पंचायत के बताये जाते हैं.


Check Also

FB IMG 1781801468751

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

error: Content is protected !!