Breaking News
IMG 20200805 WA0055

नहाने के दौरान गंगा की उपधारा में दो युवतियां डूबी, एक की गई जान

20200731 015350


लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव सतखुट्टी टोला के समीप गंगा की उपधारा में बुधवार को स्नान के दौरान दो युवतियां नदी के तेज धारा में समा गई. हालांकि घटना के फौरन बाद मौके पर मौजूद कुछ युवाओं ने पानी में छलांग लगाकर डूब रही एक युवती को तुरंत बाहर निकाल लिया. जिससे उसकी जान बच गई और वे सकुशल बताईं जा रहीं हैं. वे शिरोमणी टोला के रहने वाली बताईं जा रहीं हैं.

जबकि पानी में डूबी दूसरी युवती को घंटों मशक्कत के बाद ढूंढ कर बाहर निकाला जा सका और उनकी मौत हो गई. मृतका की पहचान स्वर्गीय रामदेव चौधरी की 17 वर्षीय पुत्री रीतू कुमारी के रूप में हुई है.

घटना की जानकारी मिलते ही वहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को भी दिया गया. जिसके बाद मौके पर दल बल के साथ परबत्ता के थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उधर घटना के बाद से ही मृतका के घर पर कोहराम मचा हुआ है.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!