Breaking News
IMG 20200724 WA0012

हादसा : जलकर के पानी में डूबने से 16 वर्षीय बालक की मौत

20200603 142010

लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बेला नौबाद बालूकुंडी के जलकर में शुक्रवार की दोपहर डूबने से एक बालक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने युवक के शव को बरामद कर इसकी सूचना अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को दी. सूचना मिलते ही जीरोमाईल पुलिस पिकेट के एएसआई कृष्ण कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक बेला नौबाद गांव के सुरेश पंडित के 16 पुत्र छोटू उर्फ रिंकू कुमार बताया जाता है.


परिजनों के अनुसार छोटू अपने घर से दोपहर में खेत देखने के लिए निकला था. बताया जाता है कि वापसी के क्रम में वह बालूकुण्डी जलकर के किनारे से आ रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो पानी में गिर गया होगा. परिजनों के बताया कि जब छोटू दो-तीन घंटे बाद भी घर नही पहुंचा तो उसकी तलाश शुरु की गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Check Also

IMG 20260418 202535

हथियार तस्कर और इनामी अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

हथियार तस्कर और इनामी अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

error: Content is protected !!