Breaking News
IMG 20200720 WA0016

नाला निर्माण के लिए खोदे गये गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के तिलेय गांव में नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृतक तिलेय गांव के निवासी मिथलेश शर्मा का पुत्र विक्रम कुमार बताया जाता है. घटना की सूचना मिलते ही चौथम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

बताया जा रहा है कि चौथम प्रखंड के पिपरा पंचायत के वार्ड नंबर दो में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत नाला निर्माण के लिए वार्ड क्रियान्वयन समिति के द्वारा गड्ढा खोदा गया था. जिसमें बच्चा खेलते-खेलते नाला में जा गिरा. जिसके बाद ग्रामीणों ने मासूम को गड्ढे से बाहर निकाला और फिर उसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए महेशखूंट के एक निजी क्लिनिक में लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

20200603 142010

घटना के बाद से ही मृतक की मां सोनी देवी व पिता का आंसू रूक नहीं रहे हैं. साथ ही मृतक के भाई-बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल था. जबकि चौथम के थानाध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया है कि मृतक के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है.

Check Also

FB IMG 1781801468751

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

error: Content is protected !!