डॉक्टर बनना चाहती हैं CBSE 10वीं बोर्ड के बालिका वर्ग की स्कूल टॉपर श्रेया
लाइव खगड़िया : सीबीएसआई 10वीं बोर्ड की जारी रिजल्ट में महेशखुंट के दयानंदनगर डीएवी पब्लिक स्कूल के आदित्य राज 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रहे हैं. जबकि बालिका वर्ग में श्रेया सुमन 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनी हैंं. इसी तरह संजीत कुमार 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल के सकेंड टॉपर बने हैं. जबकि ओम प्रकाश 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल के टॉप थ्री में जगह बनाने में सफल रहे हैं.

बालिका वर्ग की स्कूल टॉपर श्रेया सुमन महेशखुंट के संजय कुमार की पुत्री हैं. श्रेया सुमन की उपलब्धि पर उनके पिता ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया है कि स्कूल के शिक्षकों के मार्ग दर्शन में श्रेया ने अपनी लगन व मेहनत के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है. बताया जाता है कि श्रेया की चाहत डॉक्टर बनने की है.
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform