मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

नहाने के दौरान डूबने से भाई-बहन की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम

IMG 20200713 WA0001




लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) ; जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के थलाह मोड़ पुल के समीप के एक गड्ढे के दौरान भाई-बहन की पानी में डूबने से मौत हो गई. बताया जाता है कि दोनों बच्चे अपने पिता के साथ नहाने गया गया और नहाने के दौरान ही दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गये. जिससे दम घुटने से दोनों की मौत हो गई. मृतक मुंगेर जिले के सदलपुर निवासी चंदन कुमार का 12 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी एवं पुत्र 6 वर्षीय रुस्तम कुमार बताया जाता है.

20200603 142010



मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघोन पंचायत के वार्ड नंबर 6 में दुकानदारी करते थे. सोमवार की दोपहर वे अपने बच्चों के साथ दिघोन गांव से पूरब थलाहा मोड़ के समीप नहाने गए थे. इसी दौरान दोनों बच्चे हादसे का शिकार हो गये.घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. उधर घटना की जानकारी मिलते ही बेलदौर थाना की पुलिस मौके पर पहुची और दोनों शवों को पोस्टमार्टमके लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले पर सीओ अमित कुमार ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को अनुग्रह अनुदान की राशि दी जायेगी.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!