मुख्य सामग्री पर जाएं
आपका शहर

भूसा के अंदर छिपाकर रखी गई 48 कार्टन विदेशी शराब जब्त

IMG 20200709 WA0004




लाइव खगड़िया : जिले के महेशखुंट थाना की पुलिस ने बुधवार को 48 कार्टन विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस को भारी संख्या में शराब बरामदगी में सफलता हाथ लगी है. बताया जाता है कि शराब को गोविन्दपुर बहियार के एक बासा पर भूसा में छिपाकर रखा गया था.


20200603 142010

पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब में मॉकडोबल ब्रांड के 375 एमएल पैक की 41 कार्टन एवं इम्पेरियम ब्लू ब्रांड के 375 एमएल पैक की 7 कार्टन शामिल है. बताया जाता है कि हर कार्टन में 24 बोतल शराब है. जिसकी कुल मात्रा 432 लीटर बताया जा रहा है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!