मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

जलकड़ के समीप अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी

IMG 20200706 211128 760




लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक की लाश बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि पुलिस ने तेलिहार पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित बैसी जलकड़ के समीप से युवक की लाश बरामद किया है. ग्रामीणों के द्वारा मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी. 


20200603 142010

मिली जानकारी के अनुसार हल्का चौकीदार के फर्द बयान पर अज्ञात अपराधियों पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस घटना स्थल के निकट से एक रुमाल भी बरामद किया है. युवक के सिर में गोली आरपार कर जाने का निशान बताया जा रहा है. मृतक उजला रंग का शर्ट एवं ब्लू जींस पैंट पहने हुआ है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!