मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

असंतुलित होकर ट्रैक्टर के पलटने से एक की मौत, दो घायल

IMG 20200519 WA0000




लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के जय प्रभानगर गांव में सोमवार को एक ट्रैक्टर के असंतुलित होकर पलट जाने से एक किशोर की मौत हो गई. जबकि दो अन्य के घायल होने की खबर है. घटना की सूचना मिलते ही चौथम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 


मृतक की पहचान जय प्रभानगर निवासी कमल महतों का पुत्र 18 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है. जबकि हादसे में मृतक का चचेरा भाई कुंदन कुमार महतों एवं सुबोध राम घायल हो गए हैं. बताया जाता है कि टैक्टर बालू लेकर लौट रहा था.  इसी दौरान जय प्रभा नगर के पास ट्रैक्टर अचानक पलट गया. हादसे में युवक रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गये. उधर दुर्घटाग्रस्त ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!