Breaking News
IMG 20191230 WA0008

राशन किरासन नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने किया एसडीओ कार्यालय घेराव

20191228 014429

लाइव खगड़िया : जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा राशन-किरासन नहीं देने से नाराज जिले के चौथम प्रखंड के ठूठी मोहनपुर के दर्जनों उपभोक्ताओं ने सोमवार को एसडीओ कार्यालय का घेराव किया. आंदोलन का नेतृत्व जिला परिषद के सदस्य मिथलेश यादव ने किया. आक्रोशित उपभोक्ता संबंधित डीलर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

BannerMaker 28122019 024206

मौके पर जिप सदस्य मिथलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीलर के द्वारा कालाबाजारी के उद्देश्य से 5-7 वर्ष पूर्व मृत उपभोक्ताओं के नाम से दिसंबर माह का राशन उठाव किया गया है. इस कड़ी में उपभोक्ता गीता देवी, सुमित्रा देवी, तेतरी देवी, सिया देवी, कुशमा देवी के यहां के 10 सदस्यों की मौत पहले ही हो चुकी है. बावजूद इसके मृतकों के यूनिट पर भी उठाव किया जा रहा है. साथ ही उनका आरोप है कि वासुदेव सिंह के नाम से डबल उठाव किया गया है.




PicsArt 12 16 02.13.12

वहीं उन्होंने बताया कि मामले को लेकर विभागीय मंत्री, कमिश्नर, डीएम, डीसीओ, एसडीओ एवं एमओ को आवेदन दिया गया है और आरोपी डीलर पर कार्रवाई की मांग की गई है. बताया जाता है कि 16 दिसम्बर को अधिकारियों को दिए गये आवेदन में उपभोक्ताओं ने नवम्बर एवं दिसम्बर माह का राशन एवं किरासन तेल नहीं देने का आरोप लगाया है.

IMG 20191216 WA0018

उधर ट्रक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सह नगर परिषद के पार्षद शिवराज यादव ने भी अधिकारियों से डीलर पर कार्रवाई की मांग की है.


Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!