मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

क्रूर अपराधियों को जनता के बीच लाकर दी जाये कड़ी सजा : यशवंत

IMG 20191204 WA0003

लाइव खगड़िया : जिले के मानसी में अमर शहीद धन्ना माधव स्मारक स्थल से हैदराबाद की घटना के विरोध में मंगलवार को एक आक्रोश मार्च निकाला गया. आक्रोश मार्च मानसी बाजार होते हुए काली स्थान चौक पर पहुंच कर एक सभा मे बदल गया. वहीं आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने कहा कि देश में बलात्कार और हत्या की घटना दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. कल निर्भया और आज डॉक्टर प्रियंका रेड्डी और ना जाने कितनी बलात्कार ऐसी होती रहेंगी. उन्होंने कहा कि वक्त के साथ पीड़ित की चिख गुम सी हो जाती है और फिर कोई नया दरिंदा सामने आ जाता है.




साथ ही उन्होंने कहा कि देश दुनिया में जब कभी मजलुमों पर अत्याचार होता है तो मानसी की थरती से उसके खिलाफ आवाज बुलंद करती रही है. वहीं उन्होंने सरकार से क्रुर अपराधियों को जनता के बीच लाकर उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की व्यवस्था करने की मांग किया. मौके पर जितेन्द्र कुमार यादव, बीरु कुमार, दिनानाथ चंद्रवंशी, हिरानन्द सिंह, रणजीत कुमार पंडित, पवन कुमार सिंह, डॉक्टर कमल किशोर यादव, अजित सिंह आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!