Breaking News
PhotoText

मुखिया के घर पर बदमाशों द्वारा देर रात अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे

लाइव खगड़िया : जिले के महेशखुंट पंचायत की मुखिया सह मुखिया महासंघ के जिलाध्यक्ष ममता देवी के घर पर रविवार की देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. फायरिंग की घटना के दौरान मुखिया व उनका परिवार बाल-बाल बचे हैं. घटना देर रात करीब 11.10 बजे के आसपास की बताई जा रही है.

IMG 20191111 WA0003

घटना के संदर्भ में मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया राजेश चौरसिया ने बताया है कि वे देर रात जैसे ही अपने घर पहुंच कर अपने मुख्य द्वार में ताला बंद किया कि बदमाशों के द्वारा गाली-गलौज किया जाने लगा. जिसको देखने के लिए जैसे ही मुखिया बाहर निकली कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया. गोलीबारी की घटना में मुखिया व उनका परिवार बाल-बाल बचे हैं. बताया जाता है कि बदमाशों के द्वारा 10 – 15 राउंड फायरिंग की गई है.




घटना की जानकारी मिलते ही महेशखुंट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. घटना स्थल से कई खोखे भी बरामद किये जाने की खबर हैं. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दूसरी तरफ घटना के बाद से मुखिया परिवार दहशत में हैं.


Check Also

FB IMG 1781801468751

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

error: Content is protected !!