Breaking News
IMG 20201020 WA0003

बबलू मंडल JDU के मंच पर, बोले-पूनम देवी यादव की जीत के लिए पार्टी एकजुट




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिला की राजनीति से एक बड़ी खबर आ रही है. जदयू के निवर्तमान विधायक पूनम देवी यादव की पहल पर जदयू का नाराज गुट एक बार फिर खगड़िया विधानसभा क्षेत्र से राजग समर्थित जदयू उम्मीदवार पूनम देवी यादव की जीत के लिए कमर कस ली है. इस बीच जदयू के नाराज गुट का नेतृत्व कर रहे पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बबलू मंडल शहर के एक विवाह भवन में चुनाव कार्यालय के उद्धाटन के मौके पर मौजूद देखे गये. वहीं उन्होंने बताया कि विधायक की पहल से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ टेलिफोनिक वार्ता के उपरांत जदयू के नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुट होकर काम करने का निर्णय लिया है. इसी कड़ी में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन का पर्चा दाखिल कर चुके जदयू के नाराज गुट समर्थित प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह अपना नाम भी वापस ले चुके हैं. वहीं जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के सवाल पर बबलू मंडल ने बताया कि पार्टी के द्वारा जदयू कार्यकर्ताओं का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था.

उधर चुनाव कार्यालय के उद्धाटन के मौके पर राजग समर्थित जदयू उम्मीदवार पूनम देवी यादव ने बताया कि राजग कार्यकर्ताओं के द्वारा एकजुटता का परिचय देने से मतदाताओं का भ्रम दूर हो गया है. साथ ही उन्होंने विकास के नाम पर मतदाताओं से नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत बनाने की अपील किया.

इसके पूर्व राजग उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय का उद्धाटन हम के जिलाध्यक्ष संजय यादव, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, वीआईपी के योगेन्द्र प्रसाद मंडल एवं प्रत्याशी विधायक पूनम देवी यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. जबकि उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता वीआईपी के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद मंडल एवं मंच संचालन हम के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने किया. मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार व बबलू मंडल एवं हम के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने अपने-अपने संबोधन के दौरान कहा कि राजग समर्थित जदयू उम्मीदवार पूनम देवी यादव का इस बार के चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत होगी. जबकि भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में सरकार बनेगी और भाजपा का हर एक कार्यकर्ता पूनम देवी यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए चुनावी समर में कूद पड़े हैं. वहीं वीआईपी के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद मंडल ने कहा कि पूनम देवी यादव को सभी वर्ग के मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत के लिए राजग का घटक दल संकल्पित हैं.


मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव संजय पासवान, जिला संगठन प्रभारी प्रोफेसर आलोक वर्द्धन, जदयू के पूर्व राज्य परिषद् सदस्य दीपक सिन्हा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष विनय कुमार बरूण, सत्येयु वीर, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष साम्बवीर यादव, दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू खेल कूद प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रभाकर चौधरी उर्फ मंटू चौधरी, जदयू मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, जदयू महासचिव मनीष चौधरी,वीआईपी नेता मनोहर सहनी, जदयू जिला महासचिव सुवोध यादव, इन्जीनियर क्याम उद्दीन, जिला पार्षद योगेन्द्र सिंह, भाजपा के विश्वविजय सिंह व घनश्याम प्रसाद, वीआईपी के अविनाश कुमार, केदार चौरसिया, वकिल ठाकुर, संदीप केडिया, राजेश कुमार राय, प्रभू यादव, हरेराम यादव, मदन वर्मा, डिम्पल कुशवाहा आदि उपस्थित थे.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!