Breaking News
IMG 20190430 WA0012

तेज रफ्तार की ऑटो अनियंत्रित हो गड्ढे में पलटा, महिला की मौत




लाइव खगड़िया : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के महेशखुंट-अगुवानी पथ पर फतेहपुर गांव के पास मंगलवार को एक ऑटो के पलट जाने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि हादसे में दो अन्य यात्रियों के घायल होने की खबर है. मृतका की पहचान जिले के परबत्ता प्रखंड के कुल्हड़िया गांव निवासी मोहम्मद अताबुल की 40 वर्षीय पत्नी मनुजा खातून के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार ऑटो तेज रफ्तार में जमालपुर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान वाहन फतेहपुर के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.




बताया जाता है कि मृतका के पुत्र की शादी 2 मई को तय थी. इसी सिलसिले में वे अपने रिश्तेदार को आमंत्रण देने और शादी का सामान खरीदने गोगरी बाजार जा रही थी. लेकिन चालक की लापरवाही ने उनके घर की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया. घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है.


Check Also

IMG 20260713 162007

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ₹25 हजार का इनामी ‘टॉप-10’ अपराधी गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ₹25 हजार का इनामी 'टॉप-10' अपराधी गिरफ्तार

error: Content is protected !!