मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

अज्ञात वाहन ने NH-31 पर बाइक सवार को रौंदा,दो की मौत

IMG 20190120 WA0004




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के सड़कों पर रफ्तार का कहर जारी है और सड़क हादसे में असामयिक मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.आये दिन हंसती-खिलखिलाती जिंदगियां वाहनों के पहियों के आगे रौंदी जा रही है और तबाह हो रहा है घर व परिवार…

शुक्रवार को भी जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बाइक दुर्घटना में दो लोगों के मौत होने की खबर है.मिली जानकारी के अनुसार जिले के बंदेहरा निवासी कुणाल गोयल का पुत्र सूरज कुमार एवं प्रमोद  चौरसिया का पुत्र हर्षबर्धन कुमार एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से नवगछिया जा रहे थे.इसी क्रम में एनएच 31 पर बगुलवा ढाला के समीप सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.




दुर्घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है.दूसरी तरफ घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनो के बीच चीख-पुकार मच गया.साथ ही बन्देहरा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!