Breaking News

करना नाट्य कला परिषद ने इस वर्ष भी जमाया कप पर कब्जा




लाइवखगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के जोरावरपुर पंचायत अंतर्गत नयागांव गोढ़ियासी गांव में छ: दिवसीय छठ पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इस प्रतियोगिति में सरस्वती युवा नाट्य कला परिषद की नयागांव गोढ़ियासी ने “दो गज कफन “, जय मां दुर्गा नाट्य कला परिषद महद्दीपुर ने “बहु मांगे इंसाफ” शिव नाट्य कला परिषद झंझरा ने “वफा की देवी”,मां काली युवा नाट्य कला परिषद तेमथा ने “गरीबो को जीने दो”,आजाद नाट्य कला परिषद करना ने “मंगलसूत्र” एवं आजाद निषाद नाट्य कला परिषद डुमरी पूर्णियां ने “दहेज में रिवॉल्वर” नाटक का मंचन किया.आजाद नाट्य कला परिषद करना ने “मंगलसूत्र” नाटक का शानदार प्रस्तुति कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया.




IMG 20181121 WA0003

वहीं द्वितीय स्थान पर मां काली नाट्य कला परिषद तेमथा एवं तृतीय स्थान पर शिव नाट्य कला झंझरा की टीम रही.मैन ऑफ द सीरीज राजकुमार सिंह को मिला.सभी प्रतिभागियो के बीच छठ मेला नयागांव गोढ़ियासी समिति के द्वारा कप का वितरण किया गया.उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष भी आजाद नाट्य कला परिषद करना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कप पर कब्जा जमाया था. विजेता टीम को “हमारा परबत्ता ” ग्रुप के सदस्यो एवं परबत्ता प्रखंड के लोगो ने बधाई दी है.



Check Also

IMG 20260630 WA0027

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!