मुख्य सामग्री पर जाएं
गोगरी

आसमान से बरसी मौत, वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत

IMG 20260611 101353 1

लाइव खगड़िया : जिले के लिए गुरुवार की सुबह बेहद अमंगल साबित हुई। गोगरी और बेलदौर थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से भारी तबाही हुई है। गोगरी के कन्हौली में जहां पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जान चली गई, वहीं बेलदौर क्षेत्र में भी ठनके ने दो युवकों को लील लिया। पूरी घटनाओं में कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। इस सामूहिक त्रासदी के बाद पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
गो

गोगरी के कन्हौली में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

गोगरी प्रखंड अंतर्गत बलतारा पंचायत के कन्हौली गांव के बहियार (खेत) में सुबह करीब एक दर्जन ग्रामीण मक्के की फसल काटने में जुटे थे। इसी दौरान अचानक से मौसम ने मिजाज बदला और तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। लोग सुरक्षित स्थान की तलाश कर ही रहे थे कि कड़कड़ाहट के साथ ठनका गिर गया।

ठनका की चपेट में आने से आशुतोष यादव, उनके 8 वर्षीय मासूम पुत्र तथा विद्यानंद यादव की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

बेलदौर क्षेत्र में मौसम की मार, दो युवकों ने गंवाई जान

उधर बेलदौर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर भी आकाशीय बिजली ने कहर ढाया। यहां कुल दो लोगों की मौत हुई और पांच लोग घायल हुए।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह नारदपुर गांव में 21 वर्षीय कुश कुमार ठठेर (फसल का अवशेष) का ढेर जमा कर रहे थे। इसी दौरान गिरे ठनके से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक के घायल होने की भी खबर है।

उधर इतमादी गांव में भी ठनका गिरने की खबर मिल रही है। वहां चार लोगों के गंभीर रूप से झुलस जाने की बातें कही जा रही है। साथ ही एक के मौत की भी जानकारी मिल रही है। हलांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शेयर
error: Content is protected !!