Breaking News
IMG 20260526 WA0035

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था कुख्यात बदमाश, पुलिस ने आत्मरक्षार्थ चलाई गोली, सुखायबासा से दबोचा गया

लाइव खगड़िया : जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ (Encounter) में एक कुख्यात अपराधी को गोली लगी है। पकड़ा गया अपराधी खगड़िया जिले का टॉप-10 बदमाश और 50,000 रुपये का इनामी है, जिसकी पहचान मोहम्मद बुददीन के रूप में हुई है। बेलदौर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, खगड़िया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलदौर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखायबासा स्थित बाँध सड़क के पास एक मवेशी बासा (बथान) में जिले का टॉप-10 अपराधी मोहम्मद बुददीन छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही खगड़िया पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश कुमार के दिशा-निर्देश पर गोगरी की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) साक्षी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में बेलदौर थाना पुलिस, DIU टीम खगड़िया और STF (SOG-03) के जवान शामिल थे।

अपराधी ने की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगा पैर में गोली

जैसे ही पुलिस टीम ने सुखायबासा के बहियार इलाके में स्थित बथान की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की, खुद को घिरा देख अपराधी मोहम्मद बुददीन पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ (Self-defense) नियंत्रित जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा चलाई गई एक गोली भाग रहे अपराधी के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल घायल अपराधी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर भेजा। इसके बाद घटना स्थल को सुरक्षित कर आगे की जांच के लिए FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को सूचित किया गया है।

गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने मौके पर निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

देशी कट्टा: 01
देशी रायफल: 01
जिन्दा कारतूस: 11
खोखा (चली हुई गोली): 03
मिसफायर गोली: 01
मोबाइल फोन: 01
काले रंग की विंडोलिया: 01

दर्जनों गंभीर मामलों में था संलिप्त

प्रारंभिक पूछताछ और जांच में पता चला है कि घायल अपराधी मोहम्मद बुददीन पर खगड़िया जिले के विभिन्न थानों में कई गंभीर कांड दर्ज हैं। वह एक बड़े आपराधिक गिरोह का संचालन करता था, जिसमें कई अन्य सदस्य भी शामिल हैं। खगड़िया पुलिस ने इस संबंध में बेलदौर थाना कांड संख्या- 0-173/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और शस्त्र अधिनियम (Arms Act) की धारा 25(1-B)a /26 /27 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Check Also

IMG 20260526 115945

आधी रात को दनादन चलीं गोलियां, 50 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

आधी रात को दनादन चलीं गोलियां, 50 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

error: Content is protected !!