Breaking News
IMG 20260516 213026
Oplus_16908288

महेशखूंट बस और टेम्पो स्टैंड पर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार

लाइव खगड़िया : जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशखूंट चौक पर यात्रियों और वाहन चालकों से रंगदारी वसूलने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 की दोपहर करीब 2:00 बजे सूचना मिली थी कि महेशखूंट बस स्टैंड और टेम्पो स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों, बस और टेम्पो चालकों से डरा-धमका कर अवैध वसूली की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए खगड़िया पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश कुमार के दिशा-निर्देश पर गोगरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस को देख भागने लगे बदमाश

जब पुलिस टीम ने महेशखूंट चौक स्थित बस और टेम्पो स्टैंड पर छापेमारी की, तो पुलिस बल को आते देख वहां मौजूद संदिग्ध लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदेह के आधार पर भाग रहे एक युवक को खदेड़कर पकड़ लिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म, अन्य साथियों की तलाश जारी

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दिलबर कुमार (उम्र 27 वर्ष), निवासी- बाबू टोला, थाना- महेशखूंट, जिला- खगड़िया के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी दिलबर कुमार ने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बस और टेम्पो स्टैंड पर यात्रियों और चालकों को डरा-धमका कर अवैध वसूली करता था।

मामले पर पुलिस ने बताया है कि “गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ महेशखूंट थाना में कांड संख्या 82/26, दिनांक 15.05.26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 308 (2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरोह में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है, उन्हें भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा।”

Check Also

1778908091514

होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मालिक और संचालक समेत 3 गिरफ्तार, नाबालिग मुक्त

होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; मालिक और संचालक समेत 3 गिरफ्तार, नाबालिग मुक्त

error: Content is protected !!