मुख्य सामग्री पर जाएं
गोगरी

गोगरी अस्पताल में डॉक्टर से बदसलूकी करने वाला युवक गिरफ्तार होने से बचा, लिखित माफी के बाद मामला शांत

IMG 20260513 214411

लाइव खगड़िया : अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य प्रबंधक के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। हालांकि, आरोपी द्वारा लिखित रूप में माफी मांगे जाने के बाद मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुँचते-पूँछते रह गया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 12 मई 2026 की है। पसराहा थाना क्षेत्र के निवासी सुमित कुमार अस्पताल परिसर पहुंचे और वहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चन्द्र प्रकाश एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक के साथ अभद्र व्यवहार किया। अधिकारियों का आरोप है कि सुमित ने न केवल उनके साथ गाली-गलौज की, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी प्रयास किया।

50% OFF On Amazon, Click Here

कार्रवाई और सुलह

घटना के बाद पीड़ित चिकित्सा पदाधिकारी ने स्थानीय पुलिस को मामले की प्रारंभिक सूचना दी थी। लेकिन मामला दर्ज होने से पहले ही आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।
लिखित माफीनामा: आरोपी ने चिकित्सा पदाधिकारी से अपनी भूल के लिए क्षमा मांगी और लिखित आश्वासन दिया कि भविष्य में वह ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं करेगा।
डॉक्टर की अपील: आरोपी के व्यवहार में सुधार और माफीनामे को देखते हुए डॉ. चन्द्र प्रकाश ने पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर सुमित के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज न करने का अनुरोध किया।

पुलिस का पक्ष

खगड़िया पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मामले की गंभीरता और चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा दिए गए नवीनतम आवेदन के आधार पर विधि सम्मत प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस ने दोहराया कि वे जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।

शेयर
error: Content is protected !!