मुख्य सामग्री पर जाएं
महेशखुंट

पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में उपकरण बरामद

IMG 20260210 180821

लाइव खगड़िया : अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के सिरजुआ दियरा इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक‌ राकेश कुमार के निर्देशानुसार अवैध आग्नेयास्त्रों के विरुद्ध जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 9 फरवरी को पुलिस को सिरजुआ दियरा में अवैध हथियार निर्माण की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर महेशखूंट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की, जहाँ से हथियार बनाने के भारी उपकरण और अर्धनिर्मित आग्नेयास्त्र बरामद किए गए।

56% OFF ON AMAZON, CLICK HERE & ORDER NOW

बरामद सामानों की सूची

​पुलिस ने मौके से हथियार बनाने की पूरी मशीनरी और सामग्री जब्त की है, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • मशीनें: 02 लेथ मशीन, 01 ड्रिल मशीन, और 01 भट्टी।
  • अर्धनिर्मित हथियार: 03 अर्धनिर्मित बैरल और 02 देशी कट्टा की बॉडी।
  • कल-पुर्जे: 10 लोहे के आंतरिक पार्ट, 04 लोहे के ट्रिगर, फायरिंग पिन और भारी मात्रा में स्प्रिंग व रिवेट।
  • औजार: 11 रेती, 14 आरी ब्लेड, 08 ड्रिल बीट, हथौड़ी, छेनी और रेलवे पटरी का टुकड़ा।
  • कारतूस: 0.315 बोर की 02 मिसफायर गोलियाँ।

पुलिस की कार्रवाई और छापेमारी टीम

इस मामले में महेशखूंट थाना में कांड सं0-23/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, मौके से फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

छापेमारी टीम में थे शामिल

पुलिस टीम में गोगरी अंचल के पु०नि० सुरेन्द्र कुमार सिंह, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पु०नि० परशुराम सिंह (गोगरी थाना), पु०अ०नि० दिनेश कुमार और परि०पु०अ०नि० उमेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

शेयर
error: Content is protected !!