मुख्य सामग्री पर जाएं
बेलदौर

बदमाशों ने युवक को मारी गोली और फिर बाइक लूटकर हो गए फरार

IMG 20231018 WA0215

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर उनकी बाइक लेकर फरार हो गए. बुधवार को बदमाशों ने पुरानी जीरोमाइल के समीप घटना को अंजाम दिया है. गोली लगने से युवक जख्मी हो गया और उनकी सफेद रंग की यामाहा आर 15 नई मोटरसाइकिल लेकर बदमाश फरार हो गए.

घायल युवक जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव के संजय साह के पुत्र 25 वर्षीय राहुल कुमार बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार युवक बछौता से बेलदौर अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था. इसी दौरान पुरानी जीरोमाइल के समीप बिजली ग्रिड के पास दो बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए पहुंचे और हथियार दिखाकर उन्हें रोका. बताया जाता है कि युवक बदमाशों की मंशा को भांप गया और उनकी बदमाशों के साथ बकझक हो हुई. इसी क्रम में बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और बाइक लूट चलते बने.

इधर गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना बेलदौर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर एंबुलेंस भेजा और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया. उधर बेलदौर थाना की पुलिस बदमाशों की पहचान करने के प्रयास में जुट गई है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है.

शेयर
error: Content is protected !!