Breaking News
1689949740998

ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, आलू के बोरे के बीच छिपाकर रखा गया था शराब

लाइव खगड़िया : जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र से शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने एक वाहन से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद किया है. साथ ही वाहन को जब्त कर लिया गया है और दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर महेशखुंट के थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में एनएच-31 पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है. वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने एक ट्रक (नंबर BR-10GC-1523) से कुल 1471.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. बताया जाता है कि शराब को ट्रक पर आलू के बोरे के नीचे छिपाकर गंतव्य तक ले जाया जा रहा था.

मौके पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. साथ ही पुलिस से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त 30 वर्षीय तारुफ तरफदार एवं 26 वर्षीय ताला मुरमू पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के हेमताबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न दो गांवों का बताया जाता है. बहरहाल पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई थी. साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.

Check Also

IMG 20260422 WA0025

पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा कसरैया धार, वन विभाग की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा कसरैया धार, वन विभाग की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

error: Content is protected !!