Breaking News
IMG 20230618 WA0104

जिप अध्यक्ष का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं कृष्णा कुमारी यादव

लाइव खगड़िया : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के एनएच -107 पर सोनवर्षा घाट के समीप जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और वो बाल-बाल बचीं हैं. हादसे में वाहन सवार जिला परिषद अध्यक्ष एवं चालक को मामूली चोटें आई हैं.

मिली जानकारी के अनुसार जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव वाहन से जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के केंजरी गांव जा रही थी. जहां उन्हें अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण करना था. इसी दौरान एनएच -107 पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी वाहन को टक्कर दे दी. घटना में जिला परिषद अध्यक्ष का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही चौथम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

इधर जिला परिषद अध्यक्ष के समर्थकों ने कहा है कि जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. ऐसे में घटना उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश का हिस्सा भी हो सकता है. हलांकि मामला जांच का है. उल्लेखनीय है कि जिला परिषद अध्यक्ष खगड़िया के चर्चित पूर्व विधायक रणवीर यादव की पत्नी हैं और वे 2014 के लोकसभा चुनाव में खगड़िया संसदीय सीट से राजद की प्रत्याशी भी रहीं थीं.

Check Also

IMG 20260507 WA0021

पुलिस ने किया अवैध ‘मिनी गन फैक्ट्री’ का खुलासा, मुंगेर के कारीगरों सहित 6 गिरफ्तार

पुलिस ने किया अवैध 'मिनी गन फैक्ट्री' का खुलासा, मुंगेर के कारीगरों सहित 6 गिरफ्तार

error: Content is protected !!