Breaking News
IMG 20230226 160917

ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़ने का किया विरोध तो चोरों ने कर दी हत्या

लाइव खगड़िया : जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र के इंग्लिश टोला निवासी 68 वर्षीय नथुनी केसरी की बदमाशों ने बीती रात हत्या कर दी है. हलांकि पुलिस मामले को संदेहास्पद मौत मान रही है. जबकि स्थानीय लोगों के द्वार इसे एक दुकान में चोरी की नीयत से आए बदमाशों द्वारा की गई हत्या बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महेशखंट बाजार में ठेला लगाकर बिस्कुट, भुजिया आदि बेचते थे और वे पास ही निशा ज्वेलर्स के बगल में रहते भी थे. बताया जाता है कि बीती रात चोर निशा ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम देने की नीयत से पहुंचे और दुकान का शटर तोड़ने लगे. लेकिन नथुनी केसरी की नींद खुल गई और उन्होंने इसका विरोध किया. जिसके बाद बदमाशों ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी.

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर रविवार की सुबह लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोश व्यक्त किया जाने लगा. इधर सूचना पर महेशखुंट थाना की पुलिस सहित गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची. जिसके बाद आक्रोशितों को समझा-बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Check Also

IMG 20260430 100730

अधूरी रह गई विदाई की मुस्कान : NH-31 पर काल बनकर पलटा ट्रक, तीन जिंदगियां मलबे में दफन

अधूरी रह गई विदाई की मुस्कान : NH-31 पर काल बनकर पलटा ट्रक, तीन जिंदगियां मलबे में दफन

error: Content is protected !!