Breaking News
1676304485248

मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, दो की गिरफ्तारी

लाइव खगड़िया : गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ व पुलिस की कार्रवाई में टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. मौके से पुलिस ने निर्मित व अर्धनिर्मित अवैध हथियार के साथ दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही हथियार बनाने का सामान भी बरामद किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस ने राइफल का 4 बायरल, 4 बोल्ट व 4 ट्रेगर, मैगजिन का 1 डाय, 2 देसी पिस्तौल, 2 खोखा एवं 2 जिन्दा कारतूस बरामद किया है. मौके से पुलिस ने पूर्णिया जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के सोनडीहा निवासी चन्देश्वरी मुखिया एवं खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र के गंधारसन निवासी विष्णुदेव मुखिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरूद्व मुफस्सिल थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत कांड संख्या 143/22 दर्ज किया गया है.

Check Also

IMG 20260715 WA0016

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में उपकरण बरामद

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में उपकरण बरामद

error: Content is protected !!