Breaking News
IMG 20221201 WA0200

वृद्ध से 50 हजार झपट बाइक सवार उचक्के हुए फरार

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में उचक्कों के द्वारा एक वृद्ध से 50 हजार रूपये झपट लिया गया. घटना गुरूवार की है और उच्चकों ने घटना को मुश्किपुर मंडल टोला के समीप अंजाम दिया. पीड़ित बड़ी मलिया निवासी 70 वर्षीय महेश्वर प्रसाद बताया जाता है.

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जमालपुर गोगरी शाखा से 50 हजार रुपए की निकासी कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान जमालपुर रोड नंबर 14 के छोटी मुश्कीपुर मंडल टोला के समीप बाइक सवार उचक्कों ने उनके हाथ से रूपयों से भरा थैला झपट लिया और फरार हो गया. छिनाझपटी के क्रम में वृद्ध जमीन पर गिर गया और जख्मी हो गया. बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए गोगरी के रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि बैग में बैंक पासबुक, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात भी था.

घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. बहरहाल पुलिस जमालपुर बाजार सहित अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर उचक्कों की पहचान में लगी हुई है.

Check Also

IMG 20260411 WA0014

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

error: Content is protected !!