Breaking News
IMG 20221118 WA0201

ई-रिक्शा व पिकअप के बीच टक्कर, सास की मौत व बहु घायल

लाइव खगड़िया : जिले के गोगरी प्रखंड के महेशखूंट थाना क्षेत्र के अगुवानी-गोगरी पथ पर शुक्रवार को ई-रिक्शा और पिकअप की बीच आमने-सामने की टक्कर में एक बुर्जूग महिला की मौत हो गयी. साथ ही घटना में उनकी बहु भी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज गोगरी के रेफरल असप्ताल में किया जा रहा है. मृतका पौरा पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी स्वर्गीय तासो यादव की पत्नी 55 वर्षीय गीता देवी बताई जाती है.

मिली जानकारी के अनुसार महिला ई-रिक्शा से अपने बेटा, बहु व पोता-पोती के साथ गोगरी के रेफरल अस्पताल जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में ई-रिक्शा और पिकअप बीच टक्कर हो गई. मृतका के पुत्र रमेश यादव ने बताया कि मां गीता देवी, पत्नी अमृता देवी, पुत्र-पुत्री व आशा के साथ ई रिक्शा पर सवार होकर रेफरल अस्पताल गोगरी जा रहे थे. बताया जाता है कि वहां उनकी पत्नी का बांध्याकरण होना था. लेकिन महेशखूंट थाना क्षेत्र के महेशखूंट-मदारपुर पथ पर मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार की अनियंत्रित पिकअप ने ई-रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी. हादसे में गीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जिन्हें गोगरी रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. लेकिन बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

इधर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. साथ ही दुर्घनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया गया है और मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Check Also

IMG 20260601 WA0031

बाइक सवार दंपती से लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

बाइक सवार दंपती से लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

error: Content is protected !!