Breaking News
IMG 20221112 WA0261

विवाद सुलझाने पहुंचे जमींदार की गोली मारकर हत्या

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एकनिया के राजवाड़ा बहियार में शनिवार को बदमाशों ने 60 वर्षीय जमींदार किशोर कुमार चौधरी उर्फ लड्डू लाल चौधरी को गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कवेला गांव के निवासी थे. बताया जा रहा है कि वर्षों से लड्डू लाल चौधरी की 15 बीघा जमीन पर रजवारा बहियार में खेती बटाईदार के द्वारा किया जाता था. इस बीच बटाईदार दो भाईयों के बीच विवाद हो गया था और मामले को सुलझाने मृतक बहियार पहुंचे थे. इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें दो गोली मार दी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद बटाईदार ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन रजवारा बहियार पहुंचे और साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक कबेला पंचायत के मुखिया बालकृष्ण शर्मा उर्फ ललन शर्मा का चचेरा भाई बताया जा रहा है. घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है.

इधर मामले पर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार रतन ने बताया है कि भूमि विवाद को लेकर एक बुर्जूग व्यक्ति की हत्या हुई है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है. एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Check Also

IMG 20260405 WA0012 2

ढाई लाख के ‘हेरोइन’ (स्मैक) के साथ तस्कर गिरफ्तार

ढाई लाख के 'हेरोइन' (स्मैक) के साथ तस्कर गिरफ्तार

error: Content is protected !!