Breaking News
IMG 20221111 WA0334

मां ने समाज सेवा के लिए प्रेरित किया तो खगड़िया को ‘त्यागी’ जैसा बेटा मिला : ई.धर्मेन्द्र

लाइव खगड़िया : जिले के गोगरी प्रखंड के बलतारा पंचायत स्थित कन्हौली गांव में युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी की माता पार्वती देवी के 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. वहीं दिवंगत पार्वती देवी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेंद्र सिंह और संचालन वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया. मौके पर संबोधित करते हुए स्वराज इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि माँ पार्वती देवी के विचार और कार्य की चर्चा इलाके के लोग जिस प्रकार करते हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्वती देवी काफी धनी स्वभाव की महिला थी. जब भी उनके दरवाजे पर कोई आगंतुक पहुंचते थे तो वे बगैर भोजन पानी ग्रहण कराए उन्हें जाने नहीं देती थी. उनके इस स्वभाव की चर्चा जिले के विभिन्न गांव में होती है. वहीं समाजसेवी ई. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि हर मां चाहती है कि उसका बेटा आईएएस/आईपीएस बन कर सुखमय जीवन व्यतीत करें. वहीं एक मां माता पार्वती देवी थी जो अपने पढ़े लिखे पुत्र को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया और आज उसी मां की देन है कि जिले को नागेंद्र सिंह त्यागी जैसा बेटा मिला. जो अपनी संघर्ष और क्रांति से जिले में बड़े-बड़े सड़क व पुल को जमीन पर उतार दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि आज जब भी किसी को खगड़िया, पटना से लेकर दिल्ली तक कोई परेशानी होती है तो वह किसी सांसद या विधायक को नहीं बल्कि मां पार्वती के पुत्र व त्याग की प्रतिमूर्ति नागेंद्र सिंह त्यागी को पुकारता है और उन्हें समस्या से निजात भी मिलता है.

इस अवसर पर युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने उपस्थित महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया. वहीं उन्होंने कहा कि मां सिर्फ हमारा पालन-पोषण ही नहीं करती है बल्कि की वह हमारे जीवन में एक शिक्षक तथा सबसे अच्छे मित्र की भूमिका भी निभाती है. जब हम किसी संकट या परेशानी में होते हैं, तो हम अपनी हर एक बात को खुलकर उनके सामने रख सकते हैं और वह हर समस्या में हमारी सहायता करने का अपना पूरा प्रयास करती है.

कार्यक्रम में जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, जाप युवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार यादव, जाप नेता निलेश कुमार यादव, युवा शक्ति के जिला महासचिव राजेश यादव, धर्मेंद्र पोद्दार, संजय कुमार सिंह, डाॅ.राजेश कुमार शशि, इंकू सिंह, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, सतीश कुमार सिंह, मणिलाल सिंह, छोटेलाल कुशवाहा, भोगी सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260611 101353 1

आसमान से बरसी मौत, वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत

आसमान से बरसी मौत, वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत

error: Content is protected !!